नई दिल्ली, मार्च 4 -- होली की मस्ती में अक्सर कपड़ों का बड़ा ही बुरा हाल हो जाता है। कई बार तो कपड़ों पर इतनी बुरी तरह रंग लग जाता है कि ये दोबारा पहनने के लायक ही नहीं रहते। समझ ही नहीं आता कि इन कपड़ों का कपड़ों का क्या किया जाए। फेंकना कोई ऑप्शन नहीं है और खासतौर से इंडियन घरों में तो कोई भी चीज जबतक फेंकी नहीं जाती, जब तक उसका इस्तेमाल पूरी तरह से ना हो जाए। फिर कई बार होली वाले कपड़े ठीक-ठाक भी होते हैं, बस दाग की वजह से उन्हें पहनना मुश्किल होता है। ऐसे में उन कपड़ों को दोबारा कैसे साफ करें या बाकी कपड़ों को रीयूज करने के दूसरे विकल्प क्या है, आइए डिटेल में जानते हैं।दोबारा पहनने लायक बनाएं होली पार्टी में पहने कई कुर्ते या शर्ट अक्सर नए होते हैं, ऐसे में उन्हें दोबारा पहनने लायक बनाया जा सकता है। दिक्कत सिर्फ दाग रिमूव करने में होत...