नई दिल्ली, मार्च 2 -- 4 मार्च को पूरे देश में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। यह सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि आस्था, प्रेम और खुशियों का बड़ा उत्सव है। इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और नई शुरुआत करते हैं। होली के पीछे कई पौराणिक कथाएं जुड़ी हैं, जो इस पर्व को और खास बनाती हैं। इन कथाओं में भक्ति, प्रेम, साहस और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश छिपा है। अगर आप होली को सही मायनों में समझना चाहते हैं, तो इन प्रमुख कथाओं और परंपराओं को जानना जरूरी है। चलिए जानते है होली से जुड़ी इन्हीं खास कथाओं और परंपराओं के बारे में।होलिका और प्रहलाद की कथा होली से जुड़ी सबसे प्रसिद्ध कथा भक्त प्रहलाद और उनकी बुआ होलिका की है। प्रहलाद राक्षस राजा हिरण्यकशिपु के पुत्र थे, लेकिन वे भगवान विष्णु के सच्चे भक्त थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.