हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 3 -- Holi 2026: होली पर्व पर पटना समेत पूरे बिहार में विशेष चौकसी बरती जा रही है। इस दौरान हुड़दंग करने वाले या सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वालों पर पुलिस सख्त रहेगी। शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। इसको लेकर मुख्य सचिव और डीजीपी ने सभी जिलों के डीएम-एसपी को सख्त निर्देश दिया है। बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी (विधि व्यवस्था) पंकज दराद ने सोमवार को बताया कि होली और रमजान को देखते हुए पूरी तैयारी की गई है। जिला मुख्यालय के अलावा अनुमंडल स्तर पर भी क्यूआरटी की तैनात रहेगी। बी-सैप, आरपीएफ और अर्द्धसैनिक बलों के साथ ही 30 हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की जिलों में तैनाती हुई है। यह भी पढ़ें- पटना: ना पॉक्सो लगा और ना हॉस्टल मालिक का रिमांड, नीट छात्रा केस में CBI पर सवाल जिलों ने फरवरी से अब तक 1.33 ला...