ज्योतिर्विद समीर उपाध्याय, मार्च 3 -- ज्योतिषीय गणना के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण 03 मार्च, 2026 को अपराह्न 03.20 से प्रारंभ होकर शाम 06.47 तक रहेगा। सूतक ग्रहण शुरू होने के 09 घंटे पहले लगेगा और ग्रहण अंत के साथ खत्म होगा। यह ग्रहण पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र अर्थात सिंह राशि में लगेगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण की अवधि 03 घंटे 27 मिनट होगी। ग्रहण भारत में चंद्रोदय के अनुसार अलग-अलग शहरों में सीमित समय तक नजर आएगा। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में 01 घंटे से ज्यादा, जबकि मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बंगलुरु जैसे पश्चिमी एवं दक्षिणी शहरों में 05 से 25 मिनट तक नजर आएगा।यह ग्रहण सिंह राशि में लगेगा। चंद्र ग्रहण ग्रहण का आपकी राशि पर पड़ने वाला प्रभाव, यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि , सभी 12 राशियों पर ग्रहण का क्या प्रभाव होगा, इसका राशिफल : मेष : ग्रहण क...