HMD Slate Tab की पहली झलक लीक, Blue और Orange कलर में दिखा नया 2-in-1 5G टैबलेट, रेंडर्स हुए लीक
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- HMD अब अपने नए टैबलेट को लेकर चर्चा में है। कंपनी का HMD Slate Tab 5G लीक रिपोर्ट्स में नजर आया है। इस बार इसके रेंडर्स सामने आए हैं, जिनसे टैबलेट के डिजाइन और कलर ऑप्शन की झलक मिली है। सामने आई तस्वीरों में डिवाइस Blue और Orange कलर में दिखाई देता है। इसके पीछे HMD की ब्रांडिंग और सिंगल कैमरा नजर आ रहा है। खास बात यह है कि टैबलेट के नीचे के हिस्से में कुछ कनेक्टर भी दिखाई देते हैं, जिससे इसके साथ कीबोर्ड या किसी दूसरे एक्सेसरी के सपोर्ट की उम्मीद बढ़ गई है। रेंडर्स को देखकर ऐसा लगता है कि HMD Slate Tab 5G को सिर्फ वीडियो देखने या नार्मल टैबलेट इस्तेमाल के लिए नहीं, बल्कि 2-in-1 डिवाइस के तौर पर पेश किया जा सकता है। इसका डिजाइन पुराने Nokia Lumia 2520 की याद दिलाता है। HMD Slate Tab 5G: नए रेंडर्स में दिखा टैबलेट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.