नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- HMD एक बार फिर बजट स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन HMD Crest 2 Pro लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गया है। इस फोन के कई जरूरी स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो चुके हैं, जिससे इसके फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले और Qualcomm का नया Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। कैमरा सेगमेंट में भी यह फोन पीछे नहीं है। इसमें 64MP का मेन कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। सबसे खास बात यह है कि यह फोन 20,000 रुपए से कम कीमत में लॉन्च हो सकता है। HMD Crest 2 Pro फीचर्स (लीक) HMD Crest 2 Pro में इस बार कंपनी ने कई बड़े अपग्रेड देने की तैयारी की है। सब...