HIV बीमारी छिपाकर शादी! पत्नी की मौत के बाद देहरादून में सरकारी शिक्षक पर मुकदमा
देहरादून, जून 8 -- देहरादून में एक सरकारी शिक्षक पर अपनी पत्नी से एचआईवी संक्रमण की जानकारी छिपाने और उसकी जान जोखिम में डालने का गंभीर आरोप लगा है। महिला की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक और उसके परिजनों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पौड़ी गढ़वाल जिले के त्रिपालीसैण क्षेत्र का निवासी है और सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। मृतका की बहन ने प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि शिक्षक ने विवाह के दौरान अपनी एचआईवी संक्रमित होने की स्थिति को छिपाया। बाद में इसी संक्रमण के कारण उसकी बहन गंभीर रूप से बीमार हो गई। यह भी पढ़ें- शहीद बीरेश्वर के कंधों पर आज लगने थे कैप्टन के सितारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.