बुलंदशहर, मई 28 -- यूपी के बुलंदशहर में एक गांव ऐसा भी है जहां के हर घर में फौजी है। हम बात कर रहे हैं बीबीनगर क्षेत्र के गांव सैदपुर की। यहां के युवाओं ने यूरोप का प्रथम विश्वयुद्ध से लेकर आजादी के महासंग्राम, भारत चीन युद्ध या भारत-पाकिस्तान युद्ध समेत अन्य युद्धों में अपने प्राणों की आहुतियां दी हैं। आज भी सैदपुर की माटी में पैदा हुए वीर देश की विभिन्न सीमाओं की रक्षा के लिए जांबाज पैदा करने से पीछे नहीं हैं। इसीलिए सैदपुर को सैनिकों का गांव कहा जाता है। बुलंदशहर में मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूर बीबीनगर ब्लॉक का गांव सैदपुर जो किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है। यहां के युवाओं के रग-रग में देश सेवा का खून दौड़ता है। सैदपुर की माटी में आज भी मां वीर सैनिकों को जन्म देकर देश की विभिन्न सीमाओं की रक्षा के लिए भेजती है। यहां बचपन से ही देश सेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.