नई दिल्ली, मार्च 18 -- हिंदू नववर्ष का आगमन हर साल चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से होता है। यह दिन गुड़ी पड़वा के नाम से जाना जाता है और चैत्र नवरात्रि की शुरुआत भी इसी दिन से मानी जाती है। वर्ष 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च, दिन - गुरुवार से शुरू हो रही है और 27 मार्च को राम नवमी के साथ समाप्त होगी। इसी दिन विक्रम संवत 2083 का आरंभ होगा। इस साल संवत 2083 सामान्य 12 महीनों का नहीं, बल्कि 13 महीनों का होगा, क्योंकि इसमें एक अधिकमास (अधिक ज्येष्ठ मास) आएगा। आइए जानते हैं इस नववर्ष की खास बातें, नवरात्रि की तिथियां और अधिकमास का महत्व।चैत्र नवरात्रि और नववर्ष की तिथियां 2026 पंचांग गणना के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च 2026 को सुबह 6:52 बजे शुरू होगी और 20 मार्च को सुबह 4:52 बजे समाप्त होगी। उदय तिथि के आधार पर नवरात्रि की शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.