नई दिल्ली, मार्च 19 -- Hindu Nav Varsh 2026: आज चैत्र महीने की प्रतिपदा तिथि है। इसी के साथ आज से हिंदू नव वर्ष की भी शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि हर साल चैत्र महीने की प्रतिपदा तिथि से ना सिर्फ चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है बल्कि इस दिन से हिंदू नव वर्ष भी शुरु हो जाता है। बता दें कि ये विक्रम संवत 2083 होगा जोकि 13 महीनों का होगा। इस बार अधिकमास रहेगा। हिंदू नव वर्ष पर ही महाराष्ट में गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाया जाचा है। माना जाता है कि इसी दिन ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इस दिन को नई उम्मीद और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इसे नव संवत्सर के नाम से भी जाना जाता है। लोग स्नान-दान के साथ ही पूजा-पाठ करते हैं और अपनों को बधाई संदेश भेजते हैं। अगर अभी तक आपने अपनों को नव वर्ष की बधाई नहीं दी है तो नीचे पढ़ें कुछ खास मैसे...