नई दिल्ली, जून 21 -- 7:45AM- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मेघायल से संदेश। उन्होंने कहा, "मैं योग दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। योग शारीरिक और मानसिक रूप से हमें स्वस्थ रखता है। योग क्रिया करना बहुत आवश्यक है। योग की ये क्रियाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की जाती हैं। इसका श्रेय केवल प्रधानमंत्री मोदी को जाता है।" 7:00 AM- विश्व योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के रेड रोड ग्राउंड में एक कार्यक्रम में भाग लिया। लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक बंगाल और पूर्वोत्तर से लेकर सौराष्ट्र तक पूरा भारत योग की ऊर्जा और शक्ति से भरा हुआ नजर आ रहा है। 6:30AM- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शांति वार्ता के बीच ईरान को चेत...