Himachal Weather : हिमाचल में भारी बारिश, चंबा समेत 7 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट; पांवटा साहिब में स्कूल-कॉलेज बंद
शिमला, जुलाई 28 -- हिमाचल प्रदेश में मॉनसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बीती रात से लगातार बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने अगले 4 दिन बेहद संवेदनशील माना है। मंगलवार को चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और कुल्लू में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में अगले 24 घंटे के लिए फ्लैश फ्लड की चेतावनी भी जारी की गई है। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल में भारी बारिश की आशंका के चलते आज सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।शिमला में रात से ही तेज बारिश जारी सिरमौर जिले में देर रात से लगातार बारिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.