शिमला, फरवरी 11 -- हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक राज्य में कहीं भी बर्फबारी की संभावना नहीं है। हालांकि मैदानी और निचले इलाकों में सुबह-शाम घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। बुधवार सुबह शिमला और मनाली सहित कई पहाड़ी क्षेत्रों में दिन की शुरुआत साफ धूप के साथ हुई, जबकि कुछ मैदानी जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, बिलासपुर में घने कोहरे से दृश्यता लगभग 50 मीटर तक दर्ज की गई। मंडी में दृश्यता करीब 100 मीटर रही। विभाग ने अगले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। यह भी पढ़ें- हिमाचल के मौसम को डिस्टर्ब कर रहा पश्चिमी विक्षोभ, बर्फबारी शुरू; आगे कैसा हालठंड का असर अभी भी बरकरार इस बीच प्रदेश में ठंड का ...