शिमला, अगस्त 14 -- Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने 19 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 14, 17 और 18 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, जबकि 15, 16 और 19 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 20 अगस्त के लिए किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 अगस्त को राज्य के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 15 और 16 अगस्त के लिए येलो अलर्ट रहेगा। इसके बाद 17 और 18 अगस्त को फिर से ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 19 अगस्त को येलो अलर्ट रहेगा, जबकि 20 अगस्त को मौसम से सं...