Himachal Pradesh weather : लगातार 4 दिन आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, कब से बढ़ेगी तपिश
शिमला, मई 13 -- हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम का रंग बदलता रहेगा। मौसम विभाग ने 16 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 13, 15 और 16 मई को प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 14 मई को भी कुछ स्थानों पर गर्जन और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। हालांकि 18 और 19 मई से मौसम के साफ और शुष्क रहने के आसार हैं। इससे राज्य में गर्मी का असर बढ़ना शुरू हो जाएगा।न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बुधवार सुबह शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही। राजधानी शिमला में मौसम साफ रहने से लोगों को सुहावना मौसम देखने को मिला, जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सिरमौर जैसे निचले और मैदानी इलाकों में हल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.