शिमला, अगस्त 18 -- Himachal pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है और राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 21 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लगातार हो रही बारिश के बीच सिरमौर जिले में स्थित गिरी जटोन बांध का जलस्तर बढ़ने पर बांध से पानी छोड़ा जा रहा है। इसे देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, आज मंगलवार को बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ऊना, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू, शिमला और सोलन जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया ...