Himachal Pradesh Weather: हिमाचल में बारिश से तबाही, 259 सड़कें बंद, किन्नौर में बाढ़; कब तक चेतावनी
शिमला, अगस्त 11 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मानसून की व्यापक बारिश के बीच जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही बारिश से कई जगह सड़कें बंद हैं, बिजली और पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। कुल्लू उपमंडल में खराब मौसम और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए आज सभी शिक्षण संस्थान बंद रखे गए हैं। जनजातीय जिला किन्नौर में बारिश के बाद कई छोटे नालों में बाढ़ आई है। पूह उपमंडल के लियो नाले में बाढ़ आने से गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बंद हो गया और कुछ बागवानों के बगीचों में मलबा पहुंच गया। हालांकि जिले में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की मंगलवार सुबह की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में भूस्खलन और बारिश के कारण 259 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा 161 बिजली ट्रांसफार्मर और 54 पेयजल योजनाएं भी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.