शिमला, नवम्बर 9 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मौसम बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12 और 13 नवंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में अंधड़ चलने, बिजली गिरने और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10 से 15 नवंबर के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। दूसरी ओर, मैदानी क्षेत्रों में सुबह धुंध छाने से दृश्यता घट रही है। सोमवार सुबह मंडी में दृश्यता 200 मीटर और सुंदरनगर में 300 मीटर दर्ज की गई। ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। जनजातीय क्षेत्र कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। प्रदेश के अन्य कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी रात का तापमान काफी नीचे बना हुआ है।पश्...