शिमला, अप्रैल 9 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम के कड़े तेवर जारी हैं। राज्य के कई इलाकों में बीती रात रुक-रुक कर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे ठंड एक बार फिर तेज हो गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।इन इलाकों में बर्फबारी जानकारी के अनुसार लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चम्बा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पूरी रात रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। वहीं शिमला में देर रात बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई। गुरुवार सुबह राजधानी शिमला सहित कई निचले और मध्यवर्ती क्षेत्रों में बादल छाए रहे, जिससे ठंड का असर बना हुआ है। यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश के इन इलाकों में तेज बर्फबारी, तेज हवाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.