वार्ता, मार्च 21 -- Himachal Budget 2026: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को मुख्यमंत्री सुखी परिवार योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले करीब एक लाख BPL परिवारों की भलाई के लिए 3 खास गारंटी लागू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने राज्य का बजट पेश करते हुए कहा- "करीब एक लाख गरीब परिवारों को 'सुखी परिवार' में बदलने की पहल के तहत कवर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन खास गारंटी में 300 यूनिट फ्री बिजली, 1500 रुपये महीने की पेंशन और पक्के घरों के लिए वित्तीय मदद शामिल है।"महिलाओं को 1500 की वित्तीय सहायता उन्होंने कहा कि योग्य लाभार्थियों की पहचान करने के लिए एसडीएम , डीसी , बीडीओ और पंचायतों द्वारा पहले ही विस्तृत सर्वे किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा, ''इस खास हस्तक्षेप से गरीबों को उनके हक मिलेंगे।'' मुख्यमंत्...