शिमला, मार्च 21 -- Himachal Budget 2026: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए सामाजिक सुरक्षा, नशामुक्ति, पुलिस सुदृढ़ीकरण, धार्मिक पर्यटन और औद्योगिक विकास से जुड़े कई अहम ऐलान किए हैं। प्रदेश में चिट्टा जैसे नशे के खिलाफ अभियान को तेज करने के लिए पुलिस विभाग में 1000 अतिरिक्त कांस्टेबल भर्ती करने की घोषणा की गई है। इसके अलावा पुलिस बल को और मजबूत करने के लिए 50 महिला सब-इंस्पेक्टरों की सीधी भर्ती भी की जाएगी।हेड कांस्टेबल की परीक्षा भी करवाई जाएगी मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में कहा कि पुलिस कर्मचारियों की पदोन्नति समय पर सुनिश्चित करने के लिए कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पद के लिए परीक्षा भी करवाई जाएगी, जो वर्ष 2017 के बाद नहीं हो सकी थी। आपातकालीन सेवा 112 को और सुदृढ़ किया जाएगा। अब चिट्टा तस्करी से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.