नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में बढ़ते प्रदूषण के कारण घर के अंदर की हवा भी दूषित हो जाती है। दीवाली में जलने वाले पटाखों के धुएं के कारण भी हवा में जहर घुल जाता है और ऐसे में लोग बिना मास्क लगाए बाहर नहीं निकल सकते। घर के अंदर भी सांस लेना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में लोग एयर प्यूरीफायर लगवा लेते हैं। एयर प्यूरीफायर से घर के अंदर की हवा को साफ करने में मदद मिलती है। अगर आप इस साल एयर प्यूरीफायर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो उससे पहले जान लीजिए कि उसमें HEPA फिल्टर और नॉर्मल फिल्टर में क्या अंतर होता है। कई लोग इसे लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं और फिर उन्हें समझ नहीं आता कि कौन सा एयर प्यूरीफायर लेना सही रहेगा।क्या होता है HEPA फिल्टर? HEPA का पूरा नाम High Efficiency Particulate Air है। यह एक खास तरह का एयर फिल्टर होता ह...