नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- क्रांति भट्ट, पूरन भिलंगवाल/जोशीमठ Helicopter Crash: चार धामों में प्रमुख बदरीनाथ धाम से वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस सूचना से हड़कंप मच गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर ज्योर्तिमठ और बदरीनाथ के बीच लापता हुआ बताया जा रहा है। राहत एवं बचाव हेतु पुलिस, एसडीआरएफ, सेना एवं आईटीबीपी मौके के लिए रवाना हो गयी है। जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर दोपहर सवा एक बजे के आसपास बदरीनाथ से देहरादून के लिए उड़ा था। हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन कम्पनी का बताया जा रहा है। अभी तक हेलीकॉप्टर का मलबा नहीं मिला है। एसडीआरएफ और पुलिस बल सर्च ऑपरेशन कर रहा है। यह भी पढ़ें- चारधाम में बर्फ की सफेद चादर, माइनस में पहुंचा पारा; आज ओलों और अंधड़ का अलर्टहेलीकॉप्टर के चट्टान से टकराने की आशंका सूत्रों के ...