रांची, नवम्बर 12 -- आर्थिक संकट से जूझ रहे हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची के प्रबंधन को बड़ा झटका लगा है। आपूर्तिकर्ता कंपनी का करीब सात करोड़ रुपये बकाया नहीं चुकाने के मामले में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने एचईसी के सीएमडी समेत सभी निदेशकों के वित्तीय समेत सभी अधिकार जब्त करने का आदेश दिया है। कंपनी की वित्तीय गतिविधियों के संचालन के लिए प्रशासक (आईआरपी) नियुक्त किया गया है। बुधवार को प्रशासक एचईसी मुख्यालय पहुंचे और निदेशकों को एनसीएलटी का आदेश दिखाया। उन्होंने निदेशकों के साथ बैठक भी की। इसके बाद धुर्वा स्थित एसबीआई की शाखा पहुंचकर बैंक प्रबंधन को भी ट्रिब्यूनल के आदेश से अवगत कराया। इस कार्रवाई के बाद एचईसी के वित्तीय प्रबंधन की कमान अब प्रशासक के हाथों में चली गई है। यह भी पढ़ें- ट्रेनिंग नहीं पूरी की तो..., झारख...