Heavy Rain Alert: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज
नई दिल्ली, जुलाई 20 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन में चेतावनी जारी की है कि इस हफ्ते यानी अगले 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा और देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने और मॉनसूनी ट्रफ उत्तर प्रदेश के ऊपर सक्रिय रहने के कारण अगले 24 घंटों में राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में अधिकांश स्थानों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। IMD ने कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। IMD ने कहा है कि अगले 4-5 दिनों तक उत्तर पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत में मॉनसून सक्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.