Heatstroke: भट्ठी की तरह तपने लगा यूपी, बांदा में पारा 47 पार, प्रयागराज और झांसी का भी बुरा हाल
लखनऊ, मई 18 -- UP Heatstroke: यूपी में इन दिनों गर्मी अपनी चरम सीमा पर पहुंच रही है। गर्मी का आलम ये है कि यूपी के अधिकांश जिले भट्टी की तरह तपने लगे हैं। बांदा में पारा 47 पार पहुंच गया है। प्रयागराज का भी हाल बुरा है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार बांदा के बाद प्रयागराज यूपी सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा झांसी में 45.4, वाराणसी बीएचयू में 44.8, वाराणसी एयरपोर्ट पर 44.4, फुरसतगंज में 43.8, आगरा में 43.8, सुल्तानपुर में 43.2, लखनऊ में 42.8, मेरठ में 42 तथा आजमगढ़ में 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वी के कई जिलों में लू चलने की आशंका भी जताई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सामान्य लोगों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.