नई दिल्ली, मार्च 8 -- लोकप्रिय यूट्यूबर और 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल के फैंस के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। उनकी पत्नी रितिका चौहान ने इंस्टाग्राम पर यूके राइडर का हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया है कि अनुराग की हालत में सुधार है। रितिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए फैंस को जानकारी दी कि अनुराग फिलहाल ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। इस अपडेट के बाद सोशल मीडिया पर कल से चल रही कयासबाजी और फैंस की तमाम चिंताओं पर विराम लग गया है। बता दें कि काफी वक्त से मानसिक तनाव से जूझ रहे अनुराग डोभाल ने एक लाइव स्ट्रीम के दौरान अपनी तेज रफ्तार गाड़ी को ठोक दिया था जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया।रितिका ने दिया अनुराग डोभाल का हेल्थ अपडेट रितिका चौहान ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा कि अनुराग को एक्सीडेंट के दौरान कुछ चोटें आई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.