नई दिल्ली, मार्च 17 -- 'यूके 07 राइडर' के नाम से मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने अपनी जान देने की कोशिश के बाद खुद अपना पहला हेल्थ अपडेट जारी किया है। लाइव स्ट्रीम पर कार एक्सीडेंट करके सुसाइड की कोशिश करने वाले अनुराग अब खतरे से बाहर हैं और उन्हें आईसीयू से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है। अनुराग ने खुद एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को बताया है कि उनका बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली है।अनुराग बोले- कभी सोचा नहीं था कि जिंदा रहूंगा अनुराग ने एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'कभी सोचा नहीं था कि जिंदा रहूंगा। जिस रास्ते मैं गया था, वहां से वापस आना नामुमकिन था। मेरे लिए यह सब एक चमत्कार...