नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- काम हो या फिर सिर्फ गाने सुनने का मन हो, हम जल्दी से ईयरफोन या हेडफोन लगाकर बैठ जाते हैं और कब घंटों बीत जाते हैं पता नहीं चलता। आजकल रील्स देखते हुए भी लोग घंटों तक हेडफोन लगाकर रखते हैं और फिर इसे हटाने के बाद कानों में भयंकर दर्द महसूस होता है। कान के अलावा सिर में भी दर्द होने लगता है और कई बार ये असहनीय हो जाता है। घंटों तक हेडफोन के इस्तेमाल से कान दर्द के अलावा पर्दे फटने का डर भी रहता है, इसलिए अब लोग इन्हें थोड़े समय के लिए यूज करते हैं। दरअसल, ईयरफोन या फिर हेडफोन लगाकर गाने सुनने से उसकी आवाज सीधे ईयरड्रम तक जाती है, जिसे कान का पर्दा कहते हैं। ये कानों को काफी नुकसान पहुंचाती है। अगर आप भी घंटों तक ईयरफोन या हेडफोन लगाकर काम करते या गाने सुनते हैं, तो कुछ चीजों का ध्यान रखें। HT लाइफस्टाइल से बात करते ह...