नई दिल्ली, अगस्त 31 -- देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank के शेयरों की कीमतों में आज करीब 3 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। यह उछाल मैनेजमेंट में होने जा रहे बदलाव की वजह से देखने को मिला है। बीएसई में आज बैंक के शेयर 721.60 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में HDFC Bank Ltd के शेयरों का दाम 739.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, घरेलू शेयर बाजारों में आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह से फिर से गिरावट देखन को मिली है। बैंक के मौजूदा एमडी और सीईओ शशिधर जगदीशन ने बोर्ड को फिर से नियुक्ति करने की जानकारी दे दी है। जगदीशन 26 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। बैंक ने कहा है कि उनके उत्तराधिकारी के लिए बोर्ड तेजी के साथ काम करेगा। यह भी पढ़ें- 961 रुपये पर लिस्ट हुआ IPO, निवेशकों को तगड़ा फायदा, पहले दिन ही मालामालदिनेश कुम...