नई दिल्ली, मार्च 19 -- HDFC Bank Share: देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में से एक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयरों में गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलते ही बैंक का स्टॉक करीब 9% तक लुढ़क गया, जिससे कुछ ही मिनटों में कंपनी की मार्केट वैल्यू लगभग Rs.1 लाख करोड़ घट गई। यह गिरावट साल 2020 के कोविड क्रैश के बाद बैंक की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट मानी जा रही है।तेज गिरावट के कारण इस तेज गिरावट की सबसे बड़ी वजह बैंक के चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती का अचानक इस्तीफा बताया जा रहा है। उन्होंने अपने पद से हटते हुए "मूल्यों और नैतिकता से जुड़े मुद्दों" का हवाला दिया। हालांकि बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उनके इस्तीफे के पीछे कोई और वजह नहीं है, लेकिन निवेशकों के बीच इस खबर ने चिंता जरूर बढ़ा दी। RBI ने जताया भरोसा आरबीआई ने HDFC Ban...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.