नई दिल्ली, अगस्त 26 -- दुबई में एचडीएफसी बैंक की ब्रांच के जरिए कार्लिसल की लाइफ सेटलमेंट योजना में पैसा लगाने वाले निवेशकों का एक समूह इस सप्ताह प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को पत्र लिखने जा रहा है। उनका आरोप है कि यह उत्पाद उन्हें गलत तरीके से बेचा गया, उन्हें भारी नुकसान हुआ और कई सालों से उन्हें अपना पैसा वापस नहीं मिल पाया है। हालांकि, इसके बावजूद आज एचडीएफसी शेयरों में बहुत अधिक हलचल नहीं देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में काफी देर तक हरे निशान पर रहने के बाद 10:40 बजे के करीब 0.22 प्रतिशत नीचे 725.90 पर ट्रेड कर रहा था। यह समूह 75 से अधिक निवेशकों का है, जिन्होंने कार्लिसल के लक्जमबर्ग लाइफ फंड में कुल 13.5 मिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया है। ये निवेशक अब अपनी सभी शिकायतों को इकट्ठा कर रहे हैं और एचडीएफसी बैंक के खिलाफ कानून...