HBSE 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट, चरखी दादरी जिला प्रदेश में टॉप पर; ग्रामीण बच्चों ने दिखाया दम
नई दिल्ली, मई 12 -- Haryana Board Result 2026, HBSE Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने मंगलवार को 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। इस बार का कुल पास प्रतिशत 84.67 दर्ज किया गया है। भिवानी स्थित बोर्ड मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने नतीजों का विस्तृत विवरण साझा किया। इस साल के परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रदेश की बेटियां शिक्षा के हर क्षेत्र में लड़कों से आगे निकल रही हैं।बेटियों ने लड़कों को 6.52% से पछाड़ा आंकड़ों के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 2,42,856 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,05,618 विद्यार्थी सफल रहे। हर बार की तरह इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। छात्राओं का पास प्रतिशत 87.97 रहा, जबकि छात्रों का परिणाम 81.45 प्रतिशत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.