हजारीबाग, जुलाई 24 -- Hazaribagh News: हजारीबाग विधि प्रतिनिधि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग के तत्वावधान में 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता आउटरिच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रधान जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष ध्रुव चंद्र मिश्रा के दिशा निर्देश में चलाया जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार को जिला स्कूल हजारीबाग में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग के सचिव डॉ रवि प्रकाश तिवारी ने कई अहम जानकारी दिया। छात्रों को बताया कि नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से हम शारीरिक रूप से अस्वस्थ हो जाते हैं। इसका असर सिर्फ हम लोगों को नहीं बल्कि हमारे परिवार की प्रति भी पड़ता है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: नशामुक्ति ...