हजारीबाग, अगस्त 27 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार के तत्वावधान में आगामी 30 अगस्त को अग्रसेन भवन प्रांगण में श्री श्याम मनुहार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। महोत्सव को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के सफल आयोजन की कामना को लेकर गुरुवार को सदस्यों ने कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी संचालित गोशाला पहुंचकर गो माता को गुड़, चारा और फल खिलाकर सेवा की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद आयोजक मंडली ने उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार और सदर एसडीओ आदित्य पांडे से मुलाकात कर उन्हें औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। मालूम हो कि 30 अगस्त को दोपहर 2:15 बजे राणी सती मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और अखंड ज्योत प्रज्वलन के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। यह भी पढ़ें- R...