हजारीबाग, जुलाई 27 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में कोयला परिवहन कर रहे हाइवा वाहनों पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के बाद कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। एसपी अमन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जोर शोर से कार्रवाई कर रही है। शनिवार देर रात 13 माइल के पास अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों पर फायरिंग की थी। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: गोलीबारी की घटना से दहशत में है हाईवा चालक व मालिकघटनास्थल का निरीक्षण घटना के बाद हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तीन अपराधियों की संलिप्...