हजारीबाग, नवम्बर 22 -- Hazaribagh News: 108 एंबुलेंस चालकों पर प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन आज से वैकल्पिक व्यवस्था से होगा संचालितहजारीबाग हमारे प्रतिनिधिआपातकालीन चिकित्सा सेवा के तहत संचालित 108 एंबुलेंस के कुछ चालकों के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। 108 एंबुलेंस सेवा के प्रबंधक रोहित कुमार रजक ने इस बात की जानकारी दी है। सदर थाना पुलिस ने भी आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की है।प्रबंधक रोहित कुमार रजक ने बताया कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए रविवार से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 108 एंबुलेंस का संचालन करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि मरीजों और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: 108 एंबुलेंस की हड़ताल से ग्रामीण मरीजों की ...