हजारीबाग, अगस्त 4 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। सदर अंचल प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए हुरहुरु क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

कार्यवाई के कारण सदर अंचल अधिकारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में सोमवार को भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम हुरुहुरु पहुंची और सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। यह पूरा मामला पूर्व विधायक योगेन्द्र साव से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इस पर अवैध कब्जा को लेकर 9 जुलाई को सदर सीओ ने काम बंद करवाते हुए नोटिस जारी किया था और पक्ष रखने कहा था। बताया जाता है की जांच के क्रम में यह जमीन खास महल की सरकारी पाई गई है। जिस पर सदर अंचल प्रशासन ने यह कार्रवाई की।

प्रशासन का स्पष्ट संदेश इससे राजनीतिक और प्...