Hazaribagh News: हाथी से प्रभावित इलाके में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग
हजारीबाग, जुलाई 24 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों लगातार हो रहे हमले से लोगों में दहशत व्याप्त है। गजराजों से बचाव के लिए शिलाडीह पंचायत के पंसस प्रतिनिधि समीम अंसारी ने पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी हजारीबाग से मिलकर लोगों की समस्याओं से अवगत कराते हुए हाथी प्रभावित इलाके में जंगल किनारे सोलर लाइट लगाने और गांव में लोंगो के बीच स्पॉट टॉर्च देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र के कई गांव जंगल से सटे होने के कारण हाथियों का आगमन होता रहता है। जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों के पास कोई समुचित व्यवस्था नहीं रहने से जानमाल की क्षति हो रही है। इस वजह से लोग भयभीत हैं। वहीं वन प्रमंडल पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों में सुविधा मुहैया कराई जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.