Hazaribagh News: हाथी के हमले में एक की मौत, गांव में दहशत का माहौल
हजारीबाग, अक्टूबर 2 -- Hazaribagh News: चलकुशा, प्रतिनिधि। चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनाडीह गांव में गुरुवार शाम करीब छह बजे मानगो जंगल में 63 वर्षीय झरी यादव पिता वजीर महतो को हाथी ने कुचल डाला। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झरी यादव गुरुवार एक अक्टूबर की शाम करीब चार बजे मवेशी चराने के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शाम तक झरी यादव के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। अंधेरा होने के कारण रात में उन्हें खोजने में सफलता नहीं मिली। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने जंगल में झरी यादव का शव देखा और इसकी सूचना उनके परिजनों तथा वन विभाग को दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी नरेंद्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.