Hazaribagh News: हाथी के उत्पात से सब्जी की फसल तबाह, किसान को हजारों का नुकसान
हजारीबाग, अगस्त 4 -- Hazaribagh News: टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड के धरमपुर पंचायत अंतर्गत चिरवां देवी मंडप के समीप सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने किसान राजेश यादव की फूलगोभी और टमाटर की बाड़ी को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। पीड़ित किसान ने बताया कि वे रात लगभग नौ बजे बाड़ी की देखरेख कर अपने घर चले गए थे। इसी बीच जंगल के रास्ते आए हाथी ने मुख्य गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। हाथी ने वहां रहने के लिए बनाए गए अस्थाई आशियाने को ध्वस्त कर दिया और उसमें रखे तिरपाल, ड्रिप एमिटर चार्जर, गैस चूल्हा समेत अन्य सामान रौंद डाले। किसान के अनुसार, इस घटना में लगभग 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से स्थल निरीक्षण कर उचित मुआवजे की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.