Hazaribagh News: हाथियों से बचाव को लेकर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग
हजारीबाग, जुलाई 22 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में हाथियों के हमले और आतंक से बचाव के लिए जिप सदस्य कुमकुम देवी ने डीएफओ से मुलाकात कर गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। जिप सदस्य ने बताया कि बरकट्ठा के बरकनगांगों निवासी बाबूलाल साव खेत देखने गए। जहां हाथी ने उसे मार दिया। इसके बाद फॉरेस्ट विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को कुछ मुआवजा भी दिया गया है। हाथियों के हमले से एक माह में यह तीसरी घटना है। कुमकुम देवी ने बताया कि डोएफओ ने तत्काल में स्ट्रीट लाइट लगाने की बात कही। उन्होंने कहा जीपीएस लगा हुआ लाइट लगवाया जाएगा। यह भी पढ़ें- बरकट्ठा में हाथी ने अधेड़ को पटककर ले ली जान, अबतक चार लोंगो की हो चुकी है मौत कोई भी स्ट्रीट लाइट को चोरी करेगा तो पता चल जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.