हजारीबाग, नवम्बर 6 -- Hazaribagh News: बडकागांव, प्रतिनिधि। उपायुक्त हजारीबाग के निर्देश पर बड़कागांव अंचल कार्यालय में रैयती एवं गैरमजरुआ जमीन का मुआवजा बढ़ाने से सम्बंधित मुद्दे पर रैयतो के साथ बैठक हुई। बैठक में किसान संघर्ष समिति एवं पंकरी बरवाडीह कोल परियोजना अंतर्गत प्रभावित रैयत शामिल हुए। किसान संघर्ष समिति रैयती जमीन का मुआवजा बढ़ाने, गैर मजरूआ जमीन का मुआवजा रैयती के समतुल्य देने,कट ऑफ डेट में सुधार एवं स्थानीय लोगों को रोजगार देने संबंधी मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं। इन मुद्दों को लेकर किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के नेतृत्व में कई बार उपायुक्त और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर मांग रखी गई।उपायुक्त ने कोल परियोजना से प्रभावित सभी अंचल अधिकारियों को रैयतो से बैठक कर रिपोर्ट सौपने का निर्देश ...