Hazaribagh News: हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
हजारीबाग, सितम्बर 3 -- Hazaribagh News: केरेडारी, प्रतिनिधि। किड्स जूनियर स्कूल, केरेडारी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गुरुवार को विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में राधा-कान्हा के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न रंगों को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़, मटकी कलर एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। फैंसी ड्रेस में राधा के रूप में प्री-नर्सरी की नैंसी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कान्हा के रूप में शिवाय कुशवाहा प्रथम रहे। यह भी पढ़ें- Ara News: माउंट लिट्रा और किड्जी स्कूलों में कार्यक्रम वही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.