हजारीबाग, नवम्बर 26 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। शहर के उपकार होटल में शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग की घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इस गोलीबारी में अर्णव उर्फ बिट्टू की मौत हो चुकी है, जबकि गंभीर रूप से घायल अंकित कुमार का रांची में इलाज चल रहा है। उधर, मुख्य आरोपी चिरंजीवी ओझा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार द्वार पूजा और राष्ट्रीय राजमार्ग पर पार्किंग विवाद के बाद यह गोलीबारी हुई थी। मृतक के परिजनों ने सदर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन में होटल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य सुरक्षित रखने, आरोपी की लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त करने और उसकी जल्द गिरफ्तारी क...