हजारीबाग, सितम्बर 26 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। चक्रवाती तूफान अर्णव के कारण हजारीबाग जिले में भारी तबाही देखने को मिल रही है। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के चलते कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर गिर गए हैं और बिजली के तार टूट गए हैं। विशेष रूप से सिंदूर व डेमोटांड फीडर की बिजली पिछले 72 घंटों से पूरी तरह बाधित है। तूफान के दौरान तेज हवाओं से कई जगह पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं पिछले 3 दिनों से बिजली न होने के कारण सभी इन्वर्टर जवाब दे चुके हैं। इसके चलते जेड और समरसेबल पंप बंद हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। लगातार बिजली गुल रहने से सभी के मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो चुके हैं, जिससे लोगों का संपर्क टूट गया है। अकेले डेमोटांड फीडर से लगभग 20 से 25 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है, जिससे ये सभी गांव...