हजारीबाग, जुलाई 21 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग शहर में पिछले 72 घंटों के भीतर रहस्यमयी परिस्थितियों में एक के बाद एक चार शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लगातार मिल रही लाशों ने न केवल आम नागरिकों में दहशत भर दी है, बल्कि पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस हर मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इतने कम समय में मौतों का यह सिलसिला शहर के लिए बड़ी पहेली बन गया है। ताजा मामला 20 जुलाई का है, जहां लोहसिंघना थाना क्षेत्र स्थित जिला मत्स्य कार्यालय परिसर में एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भेजा। प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इसे दुर्घटना म...