Hazaribagh News: हजारीबाग में लगभग एक घंटे तक मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें
हजारीबाग, अगस्त 6 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले 24 घंटों से जारी मानसूनी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुरुवार को 2:30 बजे के बाद 1 घंटे की मूसलाधार बारिश से तापमान का पारा अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया । जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुख्य सड़कों पर जलभराव और बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरने से आवागमन भी बाधित हुआ है। नगर निगम क्षेत्र के कई हिस्सों में नालियों का पानी सड़कों पर आ गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बारिश के साथ लगातार हो रही चमक और आवाज से वज्रपात की घटनाएं हुई। एहतियात के तौर पर कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.