Hazaribagh News: हजारीबाग में बारिश ने ढाया कहर, कई इलाकों में बिजली व्यवस्था चरमराई
हजारीबाग, जुलाई 7 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने हजारीबाग शहर की बिजली व्यवस्था की कमर तोड़ दी है। तेज हवा और बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए हैं, जिससे शहर भर में बिजली सेवा पूरी तरह बाधित हो गई है। बिजली विभाग को इस आपदा से अब तक 5 से 10 लाख रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान है। कारण शहर के कई प्रमुख इलाकों में बिजली के तार सड़कों पर आ गए हैं, जिससे आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। बिजली विभाग के अनुसार सिविल सर्जन कार्यालय, रामनगर रोड, पीटीसी चौक के पास सहित शहर के कई पॉश इलाकों में खंभे गिरने से आपूर्ति ठप है। इसके अलावा, गुरु गोविंद सिंह रोड स्थित ट्रांसफार्मर में भी तकनीकी खराबी आ गई है, जिसे बदलने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है。
बिजली नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.