Hazaribagh News: हजारीबाग में पहली बार उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय खेल महाकुंभ का आगाज
हजारीबाग, अगस्त 17 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने तथा उनमें नया उत्साह भरने के उद्देश्य से उपायुक्त हेमंत सती के मार्गदर्शन में पहली बार उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय नॉक आउट खेल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। आगामी 29, 30 और 31 अगस्त तक चलने वाले इस ऐतिहासिक तीन दिवसीय महाकुंभ में प्रमंडल के सातों जिलों हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, चतरा, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह के 1,288 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता मे छह प्रमुख खेल आर्चरी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल और एथलेटिक्स का आयोजन होगा। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण साढ़े आठ लाख रुपये के नकद पुरस्कार हैं। इसके साथ ही विजेताओं को मेडल और शील्ड से सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने के लिए सात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.